शिक्षक उपलब्धियाँ
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि विद्यालय के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक शिव नारायण शर्मा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में CBSE कक्षा 12 हिंदी विषय में उत्कृष्ट परिणाम प्रदान किया।श्री शिव नारायण शर्मा जी का परफॉर्मेंस इंडेक्स (PI) 67.59 रहा, जो उनकी उत्कृष्ट अध्यापन क्षमता, अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विद्यालय परिवार उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है तथा भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों की अपेक्षा करता है।
श्री शिव नारायण शर्मा
पीजीटी (हिंदी)